हरिद्वार:–राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब सवा लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई।एल्बेंडाजोल की टेबलेट 14 और 17 अक्तूबर तक खिलाई जानी है।बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हेमन्त आर्य ने बताया कि ब्लॉक बहादराबाद के सौ से अधिक विद्यालय एवं बाहरी करीब सवा लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2.37 लाख बच्चों का टारगेट था। इस वर्ष 2.18 लाख छात्र-छात्राओं और अन्य बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अकेले विद्यालयों में 1.85 छात्र-छात्राएं हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में 60 हजार एवं विद्यालयों में नहीं जा रहे करीब 68 हजार बच्चों को भी एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।लालढांग क्षेत्र में राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को एक वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के लगभग 2000 बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और लगभग 52 आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अध्यापकों ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक पिलाई।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब सवा लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की दी गई खुराक….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…