तनवीर अली :–हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में पिछले दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे और अपराधियों की धरपकड व घटनाओं की रोकथाम के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। तभी से पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर लाल पुल से तीन अभियुक्त,विशाल जाटव पुत्र धर्म सिह निवासी जाटव बस्ती कस्बा बहादराबाद जनपद हरिद्वार, सुरज पुत्र बलराम सिह निवासी अतमलपुर बोंगला बहादराबाद जनपद हरिद्वार, तुषार उर्फ मोनू पुत्र नीरज कुमार निवासी ग्राम बेल्ली थाना बुढाना मु0नगर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।
तीनों के पास से पुलिस ने एक अंगूठी पीली धातु, एक नोज पिन पीली धातु, एक जोडी पायजेब सफेद धातु व एक मोटर साईकिल बरामद की है।
पूछताछ तीनों ने बताया हम तीनो ने दिनांक 18.04.2021 की रात्रि में तपोवन नगर सुभाषनगर ज्वालापुर में एक बन्द घर में चोरी की थी” तथा बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध में बताया कि “ मोटर साईकिल को हम तीनो ने दिनांक 30.04.2021
को गोल्डन फार्म हाउस बहादराबाद से चोरी किया था।सभी घटनाओं में पुलिस ने मुकदमे लिख कर रखे थे।
मुकदमों के आधार पर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कठैत कोतवाली ज्वालापुर,
खेमेन्द्र गंगवार चौकी प्रभारी रेल कोतवाली ज्वालापुर,
देवेन्द्र चौहान चौकीप्रभारीबाजार कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल महावीर कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल राजपाल कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल निर्मल कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल राकेश नेगी कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल हेमन्त कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल मनमोहन कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल लक्ष्मण कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल विरेन्द्र कोतवाली ज्वालापुर,
कॉन्स्टेबल सुखदेव कोतवाली ज्वालापुर, शामिल रहे।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,