तनवीर अली हरिद्वार।
साइबर ठगी का शिकार हुए भारतीय सेना के जवान सुखचैन सिंह हाल तैनाती बीजी रुड़की को साइबर सेल की तत्परता से लौटये धन राशि ₹153000
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस. द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सेल को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल के मोबाइल नंबर या कार्यालय में दी जा रही है जिस पर साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है तथा साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है इसी क्रम में दिनांक 31 मई 2021 को शिकायतकर्ता उपरोक्त द्वारा कार्यालय साइबर क्राइम सेल को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायती पत्र दिया गया जिसमें विपक्षी द्वारा क्रेडिट कार्ड के पॉइंट्स बढ़ाने के नाम पर आवेदक से धोखाधड़ी कर ओटीपी प्राप्त किए ,इस प्रकार शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल धनराशि ₹277000 को निकाल लिया गया नोडल अधिकारी साइबर क्राइम सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए गेटवे से तुरंत पत्राचार किया गया एम शिकायतकर्ता के ₹153000 को बैंक खाते मैं वापस करवाया गया। शेष धनराशि के संबंध में साइबर क्राइम सेल द्वारा जांच जारी है।
शिकायतकर्ता के द्वारा साइबर सैल के उक्त कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए नोडल अधिकारी साइबर क्राइम सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे जी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आवेदक द्वारा आमजनमानस को भी जागरूक करने हेतु संदेश दिया है।
हरिद्वार साइबर क्राइम सेल टीम में
- निरीक्षक सुंदरम शर्मा
- कांस्टेबल शक्ति सिंह गुसाई
- कांस्टेबल अरुण कुमार
- मीडिया सेल पुलिस कार्यालय
- जनपद हरिद्वार शामिल रहे।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,