हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक का एनडीपीएस की धाराओं में चालान किया है।आपको बता दे पुलिस को सूचना मिली कि शान्तरशाह रोड पर स्थित फार्मा कंपनी के पास एक युवक चरस लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि रईश पुत्र शकूर निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल के पास 164 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।
164 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महौदय के निर्देशन में प्रदेश में चल रहे नशामुक्त देवभूमि अभियान के संदर्भ में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेशानुसार नशे के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एंव पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट प्रयवेक्षण में थाना बहादराबाद क्षेत्र में सदिंग्ध स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 16.09.2022 को एक्मस कम्पनी तिराहै के पास शान्तरशाह से समय करीब 21.25 बजे एक व्यक्ति को पकडा गया जिसके कब्जे से 164 ग्राम चरस नाजायज बरामद हुई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 372/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है अभि0 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता- अभियुक्त-
1-रईश पुत्र शकूर निवासी जमालपुर कला कब्रिस्तान के सामने थाना कनखल जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
1-कुल 164 ग्राम अवैध चरस
नाम पुलिस पार्टी-
1-उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
2-उ0नि0 पकज कुमार
3-का0 596 अकित कुमार
नशा मुक्ति अभियान में बहादराबाद पुलिस ने अवैध चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार…..एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जैल….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,