प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 34 नए मामले मिले, जबकि 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।राज्य में कोरोना संक्रमण दर 2.78 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 196 है। देहरादून में सबसे अधिक 74 व नैनीताल में 68 सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में निजी और सरकारी लैब से 1221 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 1187 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल में सबसे अधिक 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा देहरादून में नौ, चमोली में चार, हरिद्वार में तीन, पौड़ी व चम्पावत में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सात अन्य जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1337 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रदेश में इस वर्ष कोरोना के 1,03,880 मामले आए हैं। इनमें से 99,601 (95.88 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 327 मरीजों की मौत भी हुई है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…