प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आंकड़ें,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के छह जिलों में 33 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 18 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। फिलहाल प्रदेश में 207 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 193 सक्रिय मरीज थे।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1384 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 33 मामलों में सबसे ज्यादा 11 मामले नैनीताल में आए हैं। वहीं, देहरादून में सात, हरिद्वार में एक, अल्मोड़ा व चमोली में छह-छह और पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। साथ ही बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी , ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.87 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.30 से घटकर 2.33 दर्ज की गई है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आंकड़ें।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आंकड़ें

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…