हरिद्वार के श्यामपुर थाना पुलिस ने बीती 11 सितम्बर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवारों से 16 जिंदा कछुए बरामद किए थे। लेकिन बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सपेरा बस्ती थाना पथरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों यूपी के बिजनौर की ओर फरार होने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम प्रवीण उर्फ मोरा पुत्र प्रकाशनाथ और फौजी नाथ पुत्र सुरेंद्र उर्फ कबा निवासी सपेरा बस्ती ग्राम घोसीपुरा थाना पथरी बताया है। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने मामले की पुष्टि की है।थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर संरक्षित वन्य जीव ( 16 जिंदा कछुओं) की तस्करी करते रोका गया तो दो तस्कर मो सा तथा वन्य जीव को छोड़कर फरार हो गए जिस आधार पर पर दोनो अज्ञात तस्करों के खिलाफ मु०अ०स० 119 /22 धारा 9/ 39/ 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में पंजीकृत किया गया बरामदा संरक्षित वन्य जीव कछुओं को सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग के सुपुर्द किया गया ।दोनों तस्करों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय/ वरिष्ठ पुलिस महोदय अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के पर्यवेक्छन में तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया बरामदा मोटर साइकिल के आधार पर दोनो वन्य जीव तस्करों फोजी, व प्रवीण उर्फ मोरा निवासी संपेरा बस्ती घिस्सू पूरा पथरी के नाम प्रकाश में आएं जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे । कल दिनांक 13/ 9/22 की रात्रि को मुखबिर ने सूचना दी की मुकदमे से संबंधित दोनों तस्कर जंगल के रास्ते बिजनौर भागने की फिराक में है जिस सूचना पर वन विभाग श्यामपुर रेंज की टीम को भी साथ में लेकर रात्रि में दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त गणों से सघनता से पूछताछ की जा रही है जिनको आज मा० न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
पुलिस टीम में
1- विनोद थपलियाल so श्यामपुर
2_si चरण सिंह चौहान
3- का0 अनिल
4- का0 मनोज शामिल रहें।
श्यामपुर थाना पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…कछुए तस्करी में फरार दोनों आरोपियों को सपेरा बस्ती से किया गिरफ्तार….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,