तनवीर अली हरिद्वार:– गन्ना मन्त्री यतीश्वरानंद ने अपनी विधान सभा क्षेत्र के एक्कड़ गांव में रो नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण का शुभारंभ कर दिया है। पुल बनने से कई गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान यतीश्वरानंद ने कहा कि मेरी विधान क्षेत्र के विकास के लिए इस पुल की अति आवश्यकता थी जिसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुल अच्छी गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए। बताया कि अगले एक-दो माह में इक्कड से सुखरासा जाने वाले रास्ते पर क्षतिग्रस्त पुल का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र चौहान, विकास कुमार,पूर्व उपप्रधान डॉक्टर मुबारिक, सुशील कुमार,अरविन्द कुमार आदि शामिल रहे।
गन्ना मन्त्री यतीश्वरानंद ने अपनी विधान सभा क्षेत्र के एक्कड़ गांव में रो नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण का शुभारंभ कर दिया है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,