हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आला अधिकारियों के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री और नशा मुक्त अभियान में पथरी पुलिस ने दिनारपुर के जंगल व खेतों से छह हजार लीटर लाहन के साथ 40 लीटर कच्ची शराब और कई भट्ठियों को पकड़ा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दे एसआई देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में टीम गठित कर गांव दिनारपुर स्थित खेतों और जंगलों में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने खेतों व पथरी जंगल से शराब की कई भट्ठियों को पकड़ा है। भट्ठियों के पास से मिली चालीस लीटर कच्ची शराब को कब्जे में लेकर मौके से मिले छह हजार लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आदेश पुत्र राकेश निवासी भोवापुर को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया मुखबिर की सूचना पर 40 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…