प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 49 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य के अस्पतालों और होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे 91 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जिससे अब एक्टिव मरीजों की संख्या 341 रह गई है। चिंता की बात है कि प्रदेश के 13 में से 10 जिलों में कोरोना के मामले आए हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में एक, चमोली में तीन, देहरादून में 12, हरिद्वार में एक, नैनीताल में 20, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में तीन, टिहरी में एक, यूएस नगर में चार नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को राज्य के अस्पतालों से 1690 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 2042 के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई।इसके बाद राज्य में संक्रमण की दर 2.34 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे सभी कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करें। कोरोना लक्षण दिखने पर तुरंत ही चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…