उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण, हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में सचिव हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शान्तरशाह पंतजलि क्षेत्र में 09 अनाधिकृत कालोनियों को मौके पर सील किया गया साथ ही बरसानाधाम कालोनी शान्तरशाह में अनाधिकृत रूप से बन रहे धार्मिक निर्माण को भी सील किया गया। उक्त अनाधिकृत कालोनियॉ सहदेवपुर मार्ग शान्तरशाह में अवैध रूप से विकसित की गयी है। साथ ही हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत श्री श्याम चौहान द्वारा डी-11 गली फ्रेडन्स कालोनी सुभाषनगर, ज्वालापुर, जिला-हरिद्वार में भी अवैध कालोनी को सील किया गया। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि शान्तरशाह पंतजलि क्षेत्र में नौ अनाधिकृत कॉलोनियों को मौके पर सील किया गया है। साथ ही बरसाना धाम कालोनी शान्तरशाह में अनाधिकृत रूप से बन रहे धार्मिक निर्माण को भी सील किया गया है। बताया कि अनाधिकृत कालोनियां सहदेवपुर मार्ग शान्तरशाह में अवैध रूप से विकसित की गई है। साथ ही हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत श्री श्याम चौहान द्वारा डी-11 गली फ्रेडन्स कालोनी सुभाषनगर अवैध कालोनी को सील किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एमएम जोशी, सहायक अभियंता डीएस रावत, पंकज पाठक सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।(अवर अभियन्ता) तथा प्राधिकरण स्टाफ द्वारा सीलिंग की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।
एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान के नेतृत्व में एचआरडीए अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नौ अनाधिकृत कॉलोनियों को किया सील….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…