मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के अभियान “DRUGS FREE DEVBHOOMI BY 2025” की कार्ययोजना को लेकर ADG (L/O) वी0 मुरुगेशन की अध्यक्षता में CCR भवन में जनपद हरिद्वार के पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2025 तक नशे को देवभूमि उत्तराखंड से मुक्त करने की मुहिम के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के समस्त पुलिस अधिकारियों को आगामी दिनों में प्रत्येक थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें गठित करते हुए नशे के विरुद्ध एक अभियान चलाना है जिसमें जनपद के समस्त अधिकारियों/ पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन/ जनप्रतिनिधियों/ स्कूलों एवं एनजीओ के सहयोग से अलग-अलग स्थानों मैं नशे को समाप्त करने के संबंध में कार्यवाही करने के साथ-साथ महोदय द्वारा इस बात पर जोर दिया गया कि नशा बहुत तेजी से युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है लगभग हर घर में नशे की आग लगी है अगर हमने इसको जल्दी नहीं रोका तो अगला घर हमारा ही होगा इस भावना से हमको काम करना है सभी प्रभारी इस मीटिंग के बाद जाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र में मीटिंग करके गंभीरता पूर्वक अपने सभी अधीनस्थों को इसकी गंभीरता से अवगत कराएं और इस संदर्भ में कानून में हो रहे बदलावों व नशे से हो रहे नुकसान के बारे में भी अपने थाना समेत क्षेत्रवासियों में भी जागरूकता अभियान चलाएं।बैठक के दौरान पी.ओ श्री अरुण कौर द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को नशा रोकथाम से संबंधित कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई की नशे के अभियुक्त के विरुद्ध किन किन नियमों के अंतर्गत सही प्रकार से कार्यवाही की जा सके जिससे अभियुक्त को उसके अपराध के अनुसार माननीय न्यायालय द्वारा दोषी कराते हुए सजा दी जा सके।साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नशा से संबंधित अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही करने से पूर्व सभी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार पूर्ण की जाए क्योंकि उक्त संबंध में कोई कार्यवाही अधूरी रह जाती है तो उसका फायदा अभियुक्त को हो जाता है और अभियुक्त जेल जाने से बच जाता है क्योंकि अपराधी को सजा जरूर मिलनी चाहिए जिससे कि हमारा समाज नशा मुक्त होकर एक स्वस्थ देवभूमि बन सके युवा मिशन हमको कंधे से कंधे मिलाकर पूर्ण करना है जिससे कि आने वाले दिनों में दूर-दूर तक नशे के व्यापार करने वाले अभियुक्त ना मिले ना ही कोई नशे करने वाला मिले।बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ एसएसपी हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत एवं जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष एवं उपनिरीक्षक गण उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में शुरू किए गए ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत शुक्रवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन ने हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों की ली बैठक….

More Stories
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रेप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर, पृथ्वी दिवस को धूम धाम से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…