प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 12 जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 907 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 886 सक्रिय मरीज थे।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2290 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 66 मामले देहरादून जिले के हैं। इसके अलावा नैनीताल में 41, हरिद्वार में 13, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में एक, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में दो-दो, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में सात और ऊधमसिंह नगर में नौ संक्रमित मरीज सामने आए हैं।वहीं, चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। वहीं, टिहरी के अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.20 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रेप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर, पृथ्वी दिवस को धूम धाम से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…