प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 180 मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह प्रदेश में 886 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए नए मामलों में सर्वाधिक 60 संक्रमित देहरादून के और 48 नैनीताल के हैं।इसके अलावा रुद्रप्रयाग के 19, ऊधमसिंह नगर के 13, अल्मोड़ा के चार, चंपावत का एक, हरिद्वार के 11, पौड़ी के दो, पिथौरागढ़ के छह, टिहरी के दो मामले शामिल हैं। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।प्रदेश के आंकड़ों में सर्वाधिक 384 केस देहरादून के हैं, जबकि 274 केस नैनीताल के हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना पॉजिटीविटी रेट नौ प्रतिशत से घटकर 5.76 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 27580 को कोरोना वैक्सीन दी गई।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…