हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्ना नगर में हुए बहुचर्चित खन्नानगर गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है। हरिद्वार सीआईयू और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की टीम ने दस हजार के इनामी तुषार उर्फ नोनी पेवल को शहर से ही गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी शुभम एवं वासु को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीमें जुटी हुई है।मध्य हरिद्वार क्षेत्र की खन्नानगर कालोनी निवासी भाजपा नेता दीपक टंडन के घर घुसकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। भाजपा नेता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने उसी दिन उसके सगे भाई कृष्णा अरोड़ा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी उसके बाद भी हुई थी। गुरुवार को सीआईयू की मदद से ज्वालापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी दस हजार के इनामी भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा को भेल सेक्टर दो के पास से गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। मुख्य कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि दस हजार के इनामी आरोपी तुषार उर्फ नोनी पेवल पुत्र मोहन लाल निवासी वाल्मीकि बस्ती कनखल को रानीपुर झाल के पास गिरफ्तार किया गया। बताया कि दो आरोपी वासु शर्मा पुत्र अरुण कुमार निवासी नीबू घेर मोतीबाजार एवं शुभम वशिष्ठ पुत्र मनोज कुमार निवासी हनुमान मंदिर रामनगर कालोनी को बस स्टैंड जीरकपुर मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। बताया कि दस हजार के इनामी लक्की भदौरिया, कन्नू पहाड़ी एवं श्रेय शास्त्री समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बताया कि अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू कि टीम के हाथ लगी कामयाबी….खन्नानगर गोलीकांड के दस हजार के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू कि टीम के हाथ लगी कामयाबी….खन्नानगर गोलीकांड के दस हजार के इनामी बदमाश समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…