हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव में बीते दिनों हुई नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या मृतका के भाई रवि और उसके जीजा बंटी ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बुधवार को प्रेसवार्ता कर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जिस नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी।वो रामपुर रायघटी गांव के ही युवक मोनू से प्यार करती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम पसंग चल रहा था। जिसकी भनक लड़की के घरवालों को लग गई। लड़की के घरवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे। लेकिन लड़की प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी।लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि अचानक लड़की गायब हो गई तो उसके प्रेमी को कुछ शक हुआ और उसने लक्सर कोतवाली में प्रेमिका के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस लड़की की खोजबीन में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को एसडीआरएफ की टीम की मदद से बालावाली के पास बह रही गंगा नदी से बोरे में बंद लड़की का शव मिला था। 16 अगस्त को पुलिस टीम ने शाहपुर भोगपुर मार्ग से मृतका के भाई रवि और जीजा बंटी को गिरफ्तार कर लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर लड़की के भाई रवि ने बताया कि 6 अगस्त की रात को उसने अपनी बहन का गला दबाकर हत्या कर दी थी।इसके बाद उसने अपनी जीजा के साथ मिलकर उसका शव गंगा नदी में फेंक दिया था।पुलिस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर यशपाल बिष्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा उप निरीक्षक मनोज ममगई मनोज नौटियाल एकता ममगई विनय मोहन द्विवेदी कांस्टेबल प्रभाकर अनिल निर्मल जोशी गंगा सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा
लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुई नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और जीजा को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…