उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अपनी माता सावित्री देवी की अस्थियां लेकर आज हरकी पैड़ी पहुंचे वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया सावित्री देवी का स्वर्गवास 24 जुलाई को देहरादून में हुआ था डीजीपी अशोक कुमार के साथ मौके पर मौजद लोगो ने नम आंखों से सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में आचार्य बालकिशन पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी सहित साधु संत और व्यापारी उपस्थित रहे अस्थि वसर्जन के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार काफी भावुक नजर आए।सावित्री देवी अस्ति मां गंगा में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और उनके परिजनों ने पूरी विधि विधान से प्रवाहित की अस्थि वसर्जन के बाद अशोक कुमार अपनी मां को याद करके काफी भावुक हो गए अशोक कुमार ने सिर्फ इतना ही कहा मेरी मां ने हमेशा ही मुझे मानवता का पाठ पढ़ाया है वह हमेशा कहती थी सबकी चिंता करो और सबकी मदद करो उन्होंने कभी भी अपने बारे में नहीं सोचा और हमेशा ही लोगों की मदद करती रही।अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता जी सावित्री देवी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सभी लोग पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इनका कहना है कि सावित्री देवी ने ऐसे पुत्र को जन्म दिया जो आज पुलिस महानिदेशक पद पर रहकर लोगों के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं हमें शौक की घड़ी में भगवान से कामना करते हैं पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
डीजीपी अशोक कुमार के साथ मौके पर मौजद लोगो ने नम आंखों से माता सावित्री को श्रद्धांजलि दी देने वालों में आचार्य बालकिशन पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत संजय जी महाराज,उद्योगपति हरेंद्र गर्ग,नीरज कुमार, कैलाश केसवानी,आशुतोष शर्मा,डीआईजी/एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत,सेनानायक 40 वाहनी पीएससी ददन पाल,अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार,चंद्र मोहन सिंह,राजेश भट्ट,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह,स्वप्न किशोर सिंह,सीओ सदर निहारिका सेमवाल,सीओ सिटी शेखर सुयाल,के अलावा गंगा सभा और हरिद्वार व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…