प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 282 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 223 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1180 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1874 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 137, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 35, टिहरी में 19, ऊधमसिंह नगर में 32, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी में 13, बागेश्वर में एक, पौड़ी में तीन व रुद्रप्रयाग में दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.91 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.08 प्रतिशत दर्ज की गई।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,