हरिद्वार :-जिला अधिकारी श्री विनय शंकर पांडे ने रविवार को राज्य अतिथि गृह डाम कोठी, हरिद्वार के सौजन्य से डाम कोठी में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।विनय शंकर पांडेय स्वयं शंकर के भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण करते जा रहे थे, जो प्रसाद लेते हुए बम बम भोले कहते जा रहे थे।जिलाधिकारी इसके बाद डाम कोठी से काँवड की व्यवस्थाओं का जायजा लेने भीड़ अत्यधिक होने की वजह से मोटर साइकिल से निकले तथा व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी श्री वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी श्री पी o एल शाह, एस डी एम श्री पूरन सिंह राणा,सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक श्री विक्रम सिंह, एस डी एम श्री गोपाल राम बिनवाल, रेड क्रॉस सचिव श्री नरेश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l
जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे ने आज राज्य अतिथि गृह डाम कोठी के सौजन्य से…..आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…