प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को 260 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 149 संक्रमित मामले देहरादून जिले के हैं। संक्रमितों मामलों को देखते हुए देहरादून संक्रमण का हॉटस्पॉट बन रहा है। प्रदेश की संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि सक्रिय मामले एक हजार पार हो गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1626 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों में 260 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले तीन दिन से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन कोविड सैंपलों की जांच का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है। जिससे प्रदेश की संक्रमण दर 13 प्रतिशत से अधिक हो गई है।देहरादून जिले में 149 संक्रमित मामले सामने आए हैं। नैनीताल में 51, अल्मोड़ा में 14, रुद्रप्रयाग में 13, हरिद्वार में 12, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में 6-6, उत्तरकाशी में चार, टिहरी में तीन और चमोली जिले में दो संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर व चंपावत जिले में नया संक्रमित नहीं मिला है। 103 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे प्रदेश में सक्रिय मामले 1040 हो गए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.06 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…