हरिद्वार की नगर कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में ही चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, नगदी और एटीएम कार्ड बरामद कर घटना का किया खुलासा।कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि श्रवण कुमार, निवासी गांव शेखुपुरा मंडावर बिजनौर शुक्रवार को अपने साथी के साथ ट्रक में प्लास्टिक का दाना लेकर पुराना औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में आया था। इसी दौरान ट्रक में सोते हुए उसका मोबाइल फोन, बैंक ऑफ बडौदा का एटीम कार्ड और तीन हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बताया कि सूचना मिलने पर जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अमन थापा, निवासी इंद्रा बस्ती औद्योगिक को हिल बाईपास रोड इंद्राबस्ती को जाने वाले तिराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
अमन थापा पुत्र स्व0 सोनू सिंह निवासी इन्द्रा बस्ती औ0क्षेत्र कोतवाली नगर हरिद्वार। बरामदगी का विवरण:-
एक मोबाईल VIVO-V21, 3000 रू0 नगदी एवं बैंक ऑफ बडोदा का एटीम(ATM) Card। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
उ0नि0 अशोक कश्यप कोतवाली नगर हरिद्वार
का0 604 अजय सिह को0नगर हरिद्वार
का0 1353 मुकेश उनियाल को0नगर हरिद्वार शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…