हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मोटर बोट से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही धर्मनगरी के बाजारों का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र के मालवीय घाट ऋषिकुल से लेकर मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) तक भ्रमण किया।जिलाधिकारी ने मालवीय घाट ऋषिकुल से मुख्य कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शंकराचार्य चौक, चंडी चौक, बिड़ला घाट स्थित टाट वाले बाबा की समाधि पहुंचे, वहां से वे पैदल संजू मेमोरियल ट्रस्ट, आनन्दमयी सेवा सदन, होटल गंगा, श्री भोलागिरि धर्मशाला, राजसत्ता गेस्ट हाउस होते हुए प्राचीन श्री विष्णु मन्दिर के पास पहुंचे। डीएम ने एमएनए को मौसम को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम विष्णु मन्दिर से होते हुए विष्णु घाट पहुंचे, जहां उन्होंने घाट पर श्रद्धालु कांवड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने मोटर बोट से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा आदि का जायजा लिया तथा तैराक दल के कार्यों की सराहना की। कहा कि जो भी श्रद्धालु यहां आये हैं, वे हमारे अतिथि हैं तथा उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि सुरक्षा की दृष्टि से वे गंगा में जो रेलिंग लगी है, उसके इस ओर ही स्नान करें। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरन सिंह राणा, रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने मोटर बोट से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा का लिया जायजा…..सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में लगी रेलिंग के अंदर ही स्नान करने का श्रद्धालुओं से किया अनुरोध…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…