प्रदेश में आज कोरोना वायरस कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले मिले हैं। जबकि दोगुना से अधिक, 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत रही। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 272 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 164, हरिद्वार में 34 व नैनीताल में 27 सक्रिय मामले हैं। पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1276 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1244 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर व नैनीताल में चार-चार, हरिद्वार व चमोली में तीन-तीन और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।सात जिलों, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1694 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93774 मामले आए हैं। इनमें से 89896 (95.86 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 278 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,