हरिद्वार के बहादराबाद थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और दो सगे भाइयों सहित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ थाने में मारपीट, चोरी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान कुल चार अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया, जो कि न्यायालय के समक्ष पेश ना होकर काफी समय से फरार चल रहे थे । इनमें से अभियुक्त सोनू पुत्र ध्यान सिंह बहादराबाद थाना क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ थाना बहादराबाद मे चोरी,मारपीट, गुण्डा अधिनियम के कई अभियोग पजीकृत है , जो कि काफी समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा सागर कश्यप पुत्र विपिन कश्यप निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद,अकित कश्यप पुत्र विपिन कश्यप निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार, पुजारी कश्यप पुत्र नरेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक विजय प्रकाश, सुनील चौहान, बलबीर, सुशील चौहान आदि मौजूद रहे।थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सोनू पुत्र ध्यान सिंह, सागर कश्यप पुत्र विपिन कश्यप, अकित कश्यप पुत्र विपिन कश्यप, पुजारी कश्यप पुत्र नरेन्द्र कश्यप निवासीगण दौलतपुर को गिरफ्तार किया गया है।
बहादराबाद थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और चार वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पैश… हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ थाने में मारपीट,चोरी सहित कई मुकदमे है दर्ज…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…