सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से पकड़ा
पिथौरागढ़ लिन्ठ्यूड़ा निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई थी, कि लगभग एक वर्ष पूर्व एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से उन्हें कॉल आया, जिससे धीरे-धीरे उनकी बातें होने लगी तथा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी होने लगी। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश सिंह उर्फ उमेश खड़ायत बताया तथा स्वयं को लोहाघाट निवासी व वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करना बताया। मुकेश सिंह उपरोक्त द्वारा महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव बनाया गया तथा मना करने पर जान से मारने व महिला की आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया में वॉयरल करने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर के आधार पर पिथौरागढ़ पुलिस ने मुकेश सिंह उपरोक्त के विरुद्ध धारा- 66 E/67 A IT Act/ 354(D)/ 506/509 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सुपर टैक इको विलेज वन, सैक्टर-01, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के चाय रोटी बार से पकड़कर उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को धारा- 41(क) Crpc का नोटिस तामील कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी कब्जे पुलिस लिया गया।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…