हरिद्वार:-रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र युवक के जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों की ओर से आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल से की गई है। आपको बता दे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोत बी0 चौकी निवासी युवक ने 27 मई को जहरीला पदार्थ गटक लिया था। निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। मृतक युवक के पिता की ओर से शनिवार को एसपी देहात को तहरीर देकर आरोप महिला की गिरफ्तारी की मांग की गई है। पीडित परिवार आरोपी महिला की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से गुहार लगा रहा है। बावजूद उसके कार्यवाही नही होने के चलते आज परिवार के लोगों ने महिला की गिरफ्तारी की मांग की है।
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र युवक के जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले में….युवक के परिजनों ने कि एसपी देहात से आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…