हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नारकोटिक और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे नारकोटिक्स और सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि डेंसो चौक के पास दो युवक नशीली दवाओं को किसी मेडिकल स्टोर पर सप्लाई करने जा रहे हैं। टीम ने दोनों युवकों को डेंसो चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास दो बॉक्स मिले। दोनों बॉक्स में करीब 20 तरह की नशीली दवाइयां और इंजेक्शन मिले।
हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि दोनों के कब्जे से बरामद दवाइयां एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित हैं। दोनों युवकों के पास बरामद दवाइयों के न तो बिल मिले हैं और न ही डॉक्टर का पर्चा।
पुलिस के अनुसार राहुल कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी मोरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर और दिनेश कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी गांव मुंडेट थाना भवन जिला शामली के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…