प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितने हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितने हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले मिले हैं। जबकि नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 2.54 प्रतिशत रही। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 167 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 12, हरिद्वार में 14 व नैनीताल में 11 सक्रिय मामले हैं। जबकि दो जिलों चंपावत व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 708 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 609 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। देहरादून में सबसे अधिक नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में छह, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।आठ जनपदों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1794 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के कुल 93213 मामले आए हैं। इनमें से 89468 (95.98 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 277 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितने हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

You may have missed