किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हाथों में पिस्टल लहराते हुए दो युवको को थाना भगवानपुर पुलिस ने मक्खनपुर भगवानपुर से किया गिरफ्तार साथ में 07 जिन्दा कारतूस बरामद
हरिद्वार में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक महोदय भगवानपुर के नेतृत्व में अपराधो की रोकथाम/निरोधात्मक कार्यवाही के तहत अलग-अलग टीमो का गठन कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दौराने चैकिंग दिनांक 20.06.2022 को देर रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मक्खनपुर सर्विस रोड पर तसोवर वाली गली में दो अजनबी व्यक्ति काफी देर से खड़े हैं, तथा उनके पास एक पिस्टल है जिसको वे लोग लहरा रहे है तथा लोगो को भयभीत कर रहे है जो कोई घटना करने की फिराक में यहां पर खड़े है। परिमाण स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सर्विस रोड से लगभग 15 मीटर अंदर गली में तसोवर के मकान के पास मक्खनपुर भगवानपुर से अभि0गण 1- सचिन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोहल्ला सराह थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, 2- रमन वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला दरवाजा कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को एक अदद पिस्टल लाइसेंसी 07 अदद जिंदा कारतूस व एक अदद शस्त्र लाइसेंस संख्या- 1391 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभि0गण सम्बन्धित मु0अ0सं0- 553/22 धारा 30 आर्म्स एक्टः-
1- सचिन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोहल्ला सराह थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- रमन वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला दरवाजा कला थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
बरामदगी माल का विवरणः-
1- एक अदद पिस्टल लाइसेंसी- IN GSF 180204092 0.32 बोर
2- एक अदद शस्त्र लाइसेंस संख्या- 1391
3- 07 अदद जिंदा कारतूस
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई थाना भगवानपुर
2- का0 1561 राहुल चौहान थाना भगवानपुर
3- का0 487 सचिन कुमार थाना भगवानपुर

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…