हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने मायके आई विवाहिता के पर्स से लाखों के जेवरात चोरी होने की घटना का पटाक्षेप करते हुए रेल चौकी पुलिस ने दो महिलाओं और एक किशोरी को गिरफ्तार किया है। एक महिला का पति जेवरात लेकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी धरपकड़ के प्रयास जारी है। आरोपियों के कब्जे से कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं।
आपको बता दे पिछले दिनों श्रवणनाथ नगर निवासी वेद प्रकाश चौहान की बेटी सुनीता अपने मायके हुई थी। वह अपनी मां के साथ ऑटो में सवार होकर जेवरात बदलने के लिए चंद्राचार्य चौक के पास जा रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं और एक किशोरी ऑटो में सवार हुई थीं। जिन्होंने उसका ध्यान भटकाते हुए पर्स में जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना को अंजाम देकर महिलाएं एवं किशोरी फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई थी। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात गोविंदघाट से दो महिलाएं और एक किशोरी को पकड़ लिया, जिनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद हुए। महिलाओं ने अपने नाम रचना, राजकुमारी निवासी बस अड्डे के पास पलवल हरियाणा बताया। बताया कि कुछ जेवरात लेकर रचना का पति जिले सिंह फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी….विवाहिता के पर्स से लाखों के जेवरात चोरी की घटना का किया खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…