10 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरणों के एक अभियुक्त गिरफ्तार मौके से भारी मात्रा में बरामद लाहन (Raw Matériel) को किया गया नष्ट।
जनपद हरिद्वार में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला महोदय के कुशल पर्यवेषण व थाना प्रभारी महोदय बुग्गावाला के नेतृत्व में थाना बुग्गावाला क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत बुग्गावाला क्षेत्र में मिल रही कच्ची शराब की अवैध तस्करी के विरुध्द अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों पर की धर पकड़ हेतु छापेमारी की गयी परिणाम स्वरूप दौराने चैकिंग दिनांक- 11.06.2022 को अपराहन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बादीवाला थाना बुग्गावाला से सन्दीप पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम बादीवाला उम्र 34 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, अभियुक्त के साथ एक अन्य व्यक्ति जो मौके से मौका देखकर फरार हो गया। जिसकी शिनाख्त सुभाष पुत्र कपूर सिंह निवासी बादीवाला थाना बुग्गावाला के रुप में हुई है। जिसकी धर पकड़ हेतु पुलिस टीम उसके मस्कनो पर दविश दे रही है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0- 47/2022 धारा 60(i)(ii) आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया। अभि0 गण के आपराधिक इतिहास की जानाकारी की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पुत्र कपूर सिंह निवासी बादीवाला थाना बुग्गावाला ने बताया कि मै और मेरा छोटा भाई दोनो मिलकर कच्ची शराब चोरी चोरी निकालते है तथा उसको सस्ते दामो पर मजदूरो, फार्म हाउस, क्रेशर पर काम करने वालो को बेचते थे। इससे हमे काफी मुनाफा मिल जाता है।
नाम पता अभियुक्त संबंधित मु0अ0स0- 47/2022 धारा 60(i)(ii) आब0अधि0-
गिरफ्तार अभियुक्तः- सन्दीप पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम बादीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।
फरार अभियुक्तः- सुभाष पुत्र कपूर सिंह निवासी बादीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।
बरामदगी माल का विवरणः-
10 लीटर कच्ची शराब, एक भट्टी उपकरण कनस्तर, एक पतीला, एक कांच की बोतल।
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 ममता रानी
2- का0 1206 हरिओम
3- का0 861 सन्दीप
4- म0का0 1228 बबली पंवार
बुग्गावाला पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब,भट्टी उपकरणों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बरामद लाहन को किया गया नष्ट….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,