प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आकड़ें,
उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण में इजाफा होने लगा है। पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य में कोरोना के नए मामले करीब दो गुना हुए हैं। इससे संक्रमण को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को राज्य में कोरोना के कुल 17 नए मरीज मिले थे।जबकि गुरुवार को 32 नए मरीज मिले हैं। एक दिन के अंतराल पर ही मरीजों की संख्या तकरीबन दोगुना हो गई है। राज्य में मंगलवार को 17, बुधवार को 27 जबकि गुरुवार को 32 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे अधिक संक्रमण के मामले राजधानी देहरादून में मिल रहे हैं।देहरादून में मंगलवार को 11 मरीज थे जो बुधवार को 18 हुए और गुरुवार को 20 तक पहुंच गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गया है। दरअसल देश भर में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। उसका असर अब राज्य पर भी दिखने लगा है। राज्य में इस समय चारधाम यात्रा पीक पर चल रही है और इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसर खासे चिंतित है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आकड़ें,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…