उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 258 पैथोलॉजी जांच होंगी मुफ्त,राज्य के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत,मरीजों को जांच कराने से पहले बिल कटाने के झंझट से भी मिलेगी मुक्ति,सरकारी अस्पतालों में अभी 207 तरह की पैथोलॉजी जांचें हो रही थी मुफ्त,जिन्हें बढ़ाकर अब 258 करने का निर्णय लिया गया है।,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 258 तरह की पैथोलॉजी जांचें निशुल्क होंगी। इससे राज्य के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें जांच कराने से पहले बिल कटाने के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पैथोलॉजी जांच निशुल्क दी जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जांच के लिए शुल्क लिए जाने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जांचें निशुल्क की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में अभी 207 तरह की पैथोलॉजी जांचें हो रही थी जिन्हें बढ़ाकर अब 258 करने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों पर बाद में निर्णय लिया जाएगा,पैथोलॉजी जांचें फ्री करने का निर्णय अभी स्वास्थ्य विभाग के जिला, उपजिला, बेस, संयुक्त और प्राथमिक अस्पतालों पर लागू होगा। बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेजों में भी जांच फ्री करने पर चर्चा हुई। लेकिन इस मामले में पहले रिपोर्ट देने को कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही मेडिकल कॉलेजों में जांच फ्री करने का निर्णय होगा।
खुशियों की सवारी के वाहन का बढ़ेगा दायरा, उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान खुशियों की सवारी के वाहन बढ़ाने के साथ इस सेवा को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुशियों की सवारी से अभी तक 90 हजार से अधिक गर्भवतियों को फायदा मिला है। इस सेवा को अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 108 सेवा के रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में पुरानी हो चुके एंबुलेंस वाहनों को शव वाहन के रूप में परिवर्तित कर इस्तेमाल में लाया जाए।
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में 258 पैथोलॉजी जांच होंगी मुफ्त,राज्य के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत,मरीजों को जांच कराने से पहले बिल कटाने के झंझट से भी मिलेगी मुक्ति,सरकारी अस्पतालों में अभी 207 तरह की पैथोलॉजी जांचें हो रही थी मुफ्त,जिन्हें बढ़ाकर अब 258 करने का निर्णय लिया गया है।,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश।

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…