हरिद्वार में आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने शराब पीकर हुडदंग मचा रहे दिल्ली और हरियाणा के आठ युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। आरोपी युवक गंगा घाट पर हुक्का का भी इस्तेमाल कर रहे थे।
डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर धर्मनगरी में ऑपरेशन मर्यादा अभियान जारी है। गंगा घाटों पर नशे की रोकथाम के लिए पुलिस जुटी हुई है। अभियान के तहत रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने सहकर्मियों के साथ गंगा किनारे हुक्का पी रहे पांच युवकों कमल, राजेंद्र निवासीगण गांव वजीराबाद दिल्ली, विजय जैन निवासी जामा मस्जिद दिल्ली, नरेश निवासी शंकर मार्ग दिल्ली, राजीव निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली को पकड़ लिया। वहीं गंगा घाट पर ही शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे मनजीत, जिले सिंह और अनिल कुमार निवासीगण जगाधरी यमुनानगर हरियाणा को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।आरोपी युवक गंगा घाट पर हुक्का का भी इस्तेमाल कर रहे थे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…