हरिद्वार:—केंद्र सरकार से घाटी में कश्मीरी पण्डितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों में भय का माहौल है। कश्मीरी पंडितों को उच्चस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।
नरेश शर्मा ने कहा कि 90 के दशक के बाद यह दूसरा मौका है जब घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक 17 कश्मीरी पंडित आतंकवादी हमले में मारे जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से कश्मीरी पंडितों के पुनः स्थापन के साथ उन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा की मांग करती है। आप के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार कश्मीर मुद्दे पर असफल साबित हुई है। कश्मीर में तेजी से हालात बदल रहे है जो चिंताजनक हैं। आप की प्रदेश प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने कहा कि घाटी में कश्मीरी पंडित धरना-प्रदर्शन को मजबूर है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आमआदमी पार्टी पूरे देश मे उग्र प्रदर्शन को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने में अनिल सती, पूर्व प्रत्याशी ज्वालापुर ममता सिंह, पवन कुमार, राकेश लोहट, मयंक गुप्ता, शाहीन अशरफ, संजू नारंग, प्रवीण कुमार, रेखा देवी, अनुज कुमार, महावीर सिंह, दीप्ति चौहान, विशाल सैनी, संजय गौतम, पवन ठाकुर, नवीन मारया, तनुज शर्मा, डॉ. यूसुफ, खालिद हसन, एडवोकेट सचिन बेदी, रणधीर सिंह, किरण कुमार दुबे, विशाल कुमार,संदीप झाबरी, नीलम, कुर्बान अली, पवन ठाकुर, देवेंद्र कठैत, ललित वालिया, ओपी मिश्रा, दीपक कुमार, पवन बर्मन, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र बिरला, अशोक कुमार, अम्बरीष गिरी, बिरम पाल सिंह, खालिद हसन, श्रवण गुप्ता, मोतिन अब्बासी, मानोज कश्यप, विकास भारती, प्रमोद सैनी, निर्वाण सैनी, सुनील सैनी, नीलम रानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार:—केंद्र सरकार से घाटी में कश्मीरी पण्डितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों में भय का माहौल है। कश्मीरी पंडितों को उच्चस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,