प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले मिले हैं, जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत रही। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 79 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 57 सक्रिय मामले हैं। चंपावत व पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1464 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 1452 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी व ऊधमङ्क्षसह नगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इधर, विभिन्न जिलों से 1771 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए।इस साल प्रदेश में कोरोना के 92846 मामले आए हैं। इनमें से 89224 (96.10 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हुई है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…