हरिद्वार के सिडकुल स्थित एकम्स ग्रुप ने एक से तीन जून तक तीन दिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर एकम्स की विभिन्न इकाइयों में लगा। जहां कर्मचारियों ने 1523 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
शिविर का शुभारंभ एकम्स के प्रबंधक निदेशक संदीप जैन और अर्चना जैन ने किया। संदीप जैन और अर्चना जैन ने कहा कि रक्तदान करने से किसी की जिदंगी को बचाया जा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। शिविर मे एचएमसी हरिद्वार, सिविल हॉस्पिटल रुड़की, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, दून हॉस्पिटल देहरादून, भूमानन्द हॉस्पिटल से आयी मेडिकल टीम ने शिविर से रक्त संग्रह किया। शिविर में रोटरी क्लब हरिद्वार ने भी प्रतिभाग कर रक्तदान किया। शिविर में 5000 कर्मचारियों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमें हीमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज व अन्य बीमारियों की वजह से भी कई कर्मचारी रक्तदान करने से वंचित रह गए। रक्तदान शिविर में केडी शर्मा, जेबी कांडपाल, राजकुमार सिंह, डॉ. निरंजन मोहन, अनिल गौड़, संजय राय, समंदर सिंह, वसंत राठौर, सीबी ठाकुर, नितिन गुप्ता, कुलदीप त्यागी, रोहिताश, वीपीएस रावत, एसपी ओझा, दिनेश नंदा आदि शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…