हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड कंपनी से बीती 25 मई की रात्रि को आईकॉनिक काजल की 14 पेटी चोरी हो गई थी, जिनकी कीमत लगभग 5180000 बताई जा रही । कंपनी में हुई चोरी के बाद 30 मई को विक्रम सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह हाल निवासी हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड कंपनी द्वारा सिडकुल थाने में तहरीर दे कर चोरी की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुट गई । पुलिस ने जांच पड़ताल करते थे हुए मुखबिर की सूचना पर चारों अभियुक्तों को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी में हुई घटना के बाद एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा बीती 31 मई को मुखबिर की सूचना पर हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी में लोगों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था उनमें से चार लड़के दो पेटियों को अपने साथ लेकर डेंसो चौक के पास से पैदल पैदल रावली महदूद की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 24 आईकॉनिक काजल की पेटी के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी पूछताछ के दौरान बताया कि 22 मई की रात को हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी सिडकुल से कंपनी के पीछे की लोहे की जाली तोड़कर कंपनी के अंदर घुस कर चोरी को अंजाम दिया था जिसमें 3 पेटी आईकॉनिक काजल हम सभी ने मिल कर अलग-अलग लोगों को बेच दिए थे। गिरफ्तार अभियुक्त भादू ने बताया कि आईकॉनिक की काजल की कीमत बहुत ज्यादा थी जिस कारण सब ने मिलकर नौकरियां अपने साले अंकित के घर पर दहियाकी मंडावली मंगलौर घर में छिपा कर रखी है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 9 पेटिया बरामद अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…