हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने चौकी के इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में 48 घंटे पहले लूटे गए लोडर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कलियर थाना क्षेत्र से लोडर को बरामद कर लिया है।हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की एक टीम लगी हुई है।
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के कोतवाली रानीपुर के औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद में मोहम्मदपुर जट्ट मंगलोर निवासी राजेश कुमार को दो अज्ञात लुटेरों ने बंधक बनाकर माल से भरा उसका लोडर लूट लिया था।इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी।पुलिस ने भी देरी किए बिना मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
मामले का खुलासे करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई।पुलिस ने लोडर और आरोपियों का पता लगाने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।इस दौरान पुलिस को लोडर के बारे में मुखबिर से सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कलियर थाना क्षेत्र से लोडर को बरामद किया।हालांकि दौरान लोडर में बैठे दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे।पुलिस टीम ने लोडर को बरामद कर लिया गया है।साथ ही काफी हद तक लुटेरों की पहचान हो गई है. जल्द ही फरार हुए दोनों लुटेरों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
रानीपुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी….. इंडस्ट्रियल एरिया से लूटे गए लोडर को बरामद कर….घटना का किया खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…