मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामकोठी में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा…. मेरे द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी कोई कमी पाई गई तो होगी सख्त से सख्त कार्यवाही…

हरिद्वार।सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहें।जहां उन्होनें देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इसके बाद राज्य अतिथि गृह डाम कोठी पहुंचें और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा के वे कभी भी हरिद्वार आकर अस्पताल, नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति आदि का औचक निरीक्षण करने आ सकते हैं। अगर औचक निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को डामकोठी में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही जुलाई में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 160 नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि शहर में एक दिन में तीन बार सफाई की जा रही है। बैठक में एनएचएआई की समीक्षा के दौरान सामने आया कि राष्ट्रीय राजमार्गों में कई जगह पानी रूका रहता है। जिससे जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर बनी नालियों में आसपास की बस्ती और अन्य जगहों का पानी भी आ जाता है। जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएचएआई तथा सिंचाई विभाग समन्वय स्थापित करते हुए एक समग्र योजना बनाकर इस समस्या का समाधान निकालना सुनिश्चित करें।बैठक में आयुष्मान कार्ड, अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण, आपदा प्रबंधन, दूधाधारी चौक पर जाम की स्थिति आदि के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एडीएम (प्रशासन) पीएल शाह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल समेत जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा के वे कभी भी हरिद्वार आकर अस्पताल, नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति आदि का औचक निरीक्षण करने आ सकते हैं। अगर औचक निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed