हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी 05 निर्माणों/कॉलोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री अशोक भाटिया व ज्ञान सिंह, श्यामपुर कांगडी कनखल हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री रतीराम, श्यामपुर कांगडी कनखल हरिद्वार द्वारा की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री लविस कुमार, गाजीवाला, श्यामपुर हरिद्वार द्वारा की गई 4 अनाधिकृत दुकानों का निर्माण, श्री शुभ आशीष व लाल सिंह, नहर के किनारे, सलेमपुर दादूपुर-गोविन्दपुर हरिद्वार द्वारा किए गए व्यवसायिक हॉल का निर्माण, श्री सुनील चौहान, बेगमपुर गेट के पास बहादराबाद हरिद्वार द्वारा किए गए 10 दुकानों के निर्माण को अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, अवर अभियंता श्री बलराम सिंह व् स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने,अवैध निर्माण को ढहाने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार है जारी….

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…