हरिद्वार:-जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम की सीमा से लगी सिडकुल भूमि पर मिल्टन कम्पनी द्वारा कराये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राव आफाक अली ने ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम के ग्रामीणों का रास्ते के सम्बन्ध में पक्ष रखा। जिलाधिकारी ने राव अफाक अली एवं अन्य पक्षों को सुनने के बाद बताया कि कि भूमि का मालिकाना हक सिडकुल के पास है। सिडकुल ने कम्पनी को जमीन आवंटित की है, जिनका काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बगल में स्कूल होने की वजह से विचार-विमर्श के बाद गांववासियों को आठ फीट का रास्ता देने का विकल्प दिया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 पूरण सिंह राणा, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, आर0 एम0 सिडकुल, कम्पनी के प्रतिनिधि राजेश गांधी,संजय शुक्ला,आशुतोष हाण्डा, विनोद सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम सलेमपुर रोशनाबाद प्रथम की सीमा से लगी सिडकुल भूमि पर मिल्टन कम्पनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित हुई।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…