तनवीर अली हरिद्वार:-उत्तराखंड राजकीय उचित दर विक्रेता एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में राशन विक्रेताओं ने बायोमेट्रिक मशीनों से शत-प्रतिशत राशन देना अनिवार्य करने को लेकर आक्रोश जताया। मामले में खाद्य मंत्री और विभागीय सचिव से मिलने का निर्णय लिया गया।
आपको बता दे आर्य नगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस माह से बायोमेट्रिक मशीनों से शत-प्रतिशत राशन देना अनिवार्य करना दुकानदारों के लिए सिरदर्द बन गई है। कई लोगों के अंगूठे के निशान नहीं आते ऐसे में वे राशन विक्रेताओं से विवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत कराया। लेकिन उन्होंने भी मजबूरी जताते हुए सरकार से ही बायोमेट्रिक से राशन बांटने के आदेश बताकर हाथ पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने कहा कि अंगूठे का निशान न मिलने पर उस परिवार से दूसरा आदमी दुकान में आकर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता है। दुकान का माहौल खराब होता है। दिन पर दिन दुकानों पर झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में क्या विकल्प निकल सकता है यह विभाग को सोचना होगा।आयोजित की गई बैठक में हरिद्वार से महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष जैन, उपाध्यक्ष महाराज किशन सेठ, नाथीराम सैनी, विपिन शर्मा, नारसन से सुनील शर्मा, कपिल कुमार, नगला ईमरती से रघुवीर सिंह, रुड़की से जरीफ अहमद, कुलदीप, भगवानपुर से राव एजाज खान, प्रीतम सैनी, ब्लॉक रुड़की से अनीश, गौरव व संजय, संदीप, सैदपुर लक्सर से मांगेराम, लक्सर से मैनपाल, बहादराबाद से राकेश गुप्ता, भीक्कमपुर से कैशोराम, मंगलौर से शोभित गुप्ता, नौशाद, राजेंद्रनाथ नाथ गोस्वामी, विशाल सैनी, शिवकुमार आर्य, राजीव गौड़, विरेंद्र त्यागी,कमल शर्मा, सुरजीत सिंह, हरिद्वार से नाथीराम सैनी शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,