अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त डीआरओ बिहार के मधुबनी विधानसभा की पूर्व विधायक ने कनखल स्थित एक धर्मशाला में कि महाननगर कांग्रेस की बैठक आहुत….

तनवीर अली हरिद्वार:–अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त डीआरओ बिहार के मधुबनी विधानसभा की पूर्व विधायक ने कनखल स्थित एक धर्मशाला में महाननगर कांग्रेस की बैठक आहुत की। जिसमें उन्होंने बताया कि एआईसीसी ने हरिद्वार जनपद में संगठन के चुनाव हेतु उन्हें भेजा है। चुनाव सर्वसम्मति से हो या चुनाव आयोग द्वारा हों यह निर्णय सभी के विचार जानने के बाद होगा। कनखल में उन्होंने भेल रानीपुर और हरिद्वार शहर विधानसभा सीट के संगठन चुनावों को लेकर चर्चा की।

कांग्रेस संगठन के चुनाव को बूथ स्तर से कराकर संगठन से जुड़े सक्रिय लोगों को अन्य बड़े पदों पर लाने की तैयारी में जुट गयी है। हरिद्वार जिले में संगठन के पदाधिकारियों के चयन को लेकर बिहार की पूर्व विधायक भावना झा को जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को उन्होंने कनखल स्थित एक धर्मशाला में दो विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा जो लोग समानांतर कांग्रेस चला रहे हैं तथा मुख्य कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं उनके कार्यकलापों को प्रदेश व केंद्र को अवगत कराया जाएगा तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाजी को सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस कमजोर नहीं है परंतु हमें जरूरत है एक होकर विरोधी ताकतों से लड़ने की, तभी कामयाब होंगे और विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, रानीपुर कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजवीर चौहान, प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पार्षद उदयवीर चौहान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ,प्रदेश महासचिव फुरकान अली, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, महानगर उपाध्यक्ष निशा शर्मा, वरिष्ठ नेता ओपी चौहान, प्रदेश सचिव बीएस तेजियान ने अपने विचार रखे। बैठक में नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह व संयोजक अशोक उपाध्याय ,प्रदेश महासचिव संजीव चौधरी, कैलाश प्रधान रवीश भटीजा, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, धर्मवीर सैनी, सुनील कुमार सिंह, मनोज जाटव, हरद्वारी लाल, राजेंद्र बालियान, सतेंद्र वशिष्ठ, राजेंद्र श्रीवास्तव, कमल, मोहन राणा, रचित अग्रवाल, वसीम सलमानी, हरजीत सिंह, सुंदर सिंह मनवाल, बीके सिन्हा, नितिन कश्यप, जगदीप असवाल, जतिन हांडा, नितिन बिष्ट, सतीश दूबे, नकुल माहेश्वरी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तहसीनअंसारी, बृजमोहन बड़थ्वाल, ओमप्रकाश शर्मा, रणवीर शर्मा, विजय गुप्ता आदि लोगों भी मौजूद रहे।

You may have missed