प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले घटने बढ़ने का क्रम जारी है। आज रविवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए, जबकि चार मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, राज्य में अब 114 सक्रिय मामले हैं।
उत्तराखंड राज्य में आज शनिवार को कोरोना के सात नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 0.79 प्रतिशत रही। वहीं, चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
उत्तराखंड में फिलवक्त कोरोना संक्रमण के 114 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 79 और हरिद्वार में नौ सक्रिय मामले हैं। पौड़ी और उधमसिंह नगर में पांच पांच मामले हैं। अल्मोड़ा में चार, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में तीन तीन सक्रिय मामले हैं। वहीं, बागेश्वर, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में एक एक सक्रिय मामले हैं। उधर, दो जनपद (पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग) में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 887 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 880 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज राज्य में कोरोना के सात नए मामले मिले हैं।
आज शनिवार को देहरादून जनपद में सबसे अधिक छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में एक मामला मिला। वहीं, 11 जनपदों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला आज नहीं मिला।
राज्य के 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 657 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…