प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना के मामले घटने-बढ़ने का क्रम जारी है। आज शनिवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए, जबकि 23 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, राज्य में अब 111 सक्रिय मामले हैं।
उत्तराखंड राज्य में आज शनिवार को कोरोना के 17 नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 0.84 प्रतिशत रही। अच्छी बात यह रही कि 23 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, आज राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
उत्तराखंड में फिलवक्त कोरोना के 111 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 77 और हरिद्वार में 8, जबकि नैनीताल में तीन सक्रिय मामले हैं। वहीं, दो जनपद पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 2020 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 2003 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज राज्य में कोरोना के 17 नए मामले मिले हैं।
आज शनिवार को देहरादून जनपद में सबसे अधिक 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा और नैनीताल में एक – एक मामले मिले। वहीं, दस जनपदों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला।
राज्य के 10 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2483 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…