अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश तक तक सभी संगठनात्मक चुनाव हेतु अलग-अलग पी आर ओ एवं जिला कांग्रेस कमेटियों में डी आर ओ नियुक्त किए गए।
इन्हीं नियुक्तियों के तहत रुड़की ग्रामीण कांग्रेस एवं रुड़की महानगर कांग्रेस की विधानसभाओं हेतु महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री श्री ज़िया रहीम पटेल को डीआरओ नियुक्त किया गया है।
संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिगत आज रुड़की स्थित एक होटल में डी आर ओ श्री जिया रहीम पटेल द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें समस्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को उनके द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा बताई गई।
प्रैस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि रुड़की ग्रामीण कांग्रेस एवं रुड़की महानगर कांग्रेस की विधानसभाओं में बूथ स्तर से ब्लॉक स्तर तक समस्त संगठनात्मक चुनाव कराने की जिम्मेदारी मुझे केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई है। संगठनात्मक चुनाव में जमीन से जुड़े हुए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को स्थान एवं सम्मान दिया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं धन बल द्वारा कांग्रेस में स्थान पाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, प्रदेश महासचिव राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, बी एल ओ बिट्टू शर्मा, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सूरज नेगी, योगेश दीवान, मंगलोर नगर अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…