विधायक उमेश कुमार की एक औऱ बड़ी पहल। पहाड़ परिवर्तन समिति के तत्वावधान में तीन निर्धन कन्याओं का करवाया विवाह।
हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार के नेतृत्व में पहाड़ परिवर्तन समिति ने बड़ी पहल करते हुए निर्धन कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी लेते हुए आज लक्सर में तीन निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया।पहाड़ परिवर्तन समिति द्वारा स्वास्थ्य पर्यावरण व अन्य समाजिक कार्यो में सदैव से ही कार्य करवाये जाते हैं।पूर्व में कोविड काल मे भी समिति द्वारा उत्तराखण्ड के कोने कोने में सहायता पहुंचाई गई।शुक्रवार को लकसर स्थित कार्यालय में शिवानी -राहुल , सुनीता-प्रवेश ,पूजा व सुबोध का विवाह पहाड़ परिवर्तन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ विधायक उमेश कुमार द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
पहाड परिवर्तन समिति की संयोजिका सोनिया शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा सदैव ही समाजहित में कार्य किये जाते हैं निर्धन कन्याओं के विवाह की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम है आगे भी इस तरह के कार्य समिति लगातार करवाती रहेगी। जो फर्ज एक माता-पिता निभाते हैं उसी प्रकार विधायक उमेश कुमार औऱ सोनिया शर्मा द्वारा भी इन निर्धन कन्याओं के विवाह के अवसर पर निभाया गया।विवाह के कार्य मे सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इतेश धीमान व सजंय प्रधान मुस्तकीम प्रधान पति सलीम हाजी रहीस खान ने बताया कि समिति ने एक परिवार की तरह इन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया है। वहीं वर वधु के परिजनों ने भी उमेश कुमार और सोनिया शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि एक अभिवाहक के रूप में समिति ने ये शानदार आयोजन किया जिससे इन गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…