तनवीर अली :–हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने बहादराबाद सिडकुल मार्ग से मोबाइल छीनने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया…
आपको बता दे अंजुम पुत्री ताहिर निवासी लाठर देवा थाना झबरेड़ा हाल महादेवपुरम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बुधवार को सिडकुल की एक कंपनी से इंटरव्यू देकर डेंसो चौक पर पहुंची थी। इसी दौरान सिडकुल की ओर से आए बाइक सवार दो लोगों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने अंजुम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि नीशू वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी शोबापुर थाना मेडिकल मेरठ हाल आदर्श कॉलोनी नई मंडी मुजफ्फरनगर और कार्तिक चौहान पुत्र तेजपाल निवासी दतियाना थाना छपार मुजफ्फरनगर हाल ब्रह्मपुरी रावली महदूद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।
हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने बहादराबाद सिडकुल मार्ग से मोबाइल छीनने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन और बाइक की बरामद…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…