प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के छह नए मामले मिले हैं। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। सेना अस्पताल देहरादून में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत रही है। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 44 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 25 और हरिद्वार में 12 सक्रिय मरीज हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1253 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1247 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में कोरोना संक्रमण का मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1389 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। प्रदेश में इस साल कोरोना के 92269 मामले आए हैं। इनमें से 88735 (96.17 प्रतिशत) लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 275 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…